फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting of Congres in Champawat

2022 में कांग्रेस का सत्ता में आना तय : यादव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Congres in Champawat
लोहाघाट में कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए जुटने का आवाहन करते कांग - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। एकजुटता का पाठ पढ़ाने लोहाघाट पहुंचे कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव के दौरे में भी पार्टी गुटबाजी से नहीं बच सकी, बल्कि इस दौरान टिकट के दोनों दावेदारों के बीच तलवारें खिंची रही। दो जगह कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम में इंजीनियर प्रशांत वर्मा और उनके समर्थक नदारद रहे, तो बाद में हुए कार्यक्रम से दूसरे खेमे ने दूरी बनाए रखी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुटबाजी को नकारते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की एकजुटता की सीख बेअसर रही। इस दौरान भी पार्टी की दरार साफ नजर आई। इससे पहले आठ नवंबर को चंपावत में भी पार्टी के जिला प्रभारी दान सिंह भंडारी के कार्यक्रम के दौरान भी खेमेबाजी उजागर हुई। लोहाघाट में हुए कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी बापरू में हुए कार्यक्रम से अलग रहे। वहीं बापरू में मौजूद कार्यकर्ता लोहाघाट में शामिल नहीं हुए। दोनों जगह एक-दूसरे से बीस दिखने की कवायद खूब हुई। वर्ष 2017 में पार्टी प्रत्याशी रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी और कांग्रेस प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य इंजीनियर प्रशांत वर्मा के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। प्रदेश प्रभारी का कार्यक्रम लोहाघाट के एक होटल में था। उसमें बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। इसके बाद पिथौरागढ़ जाते वक्त बापरू में करीब 20 मिनट तक हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रभारी का स्वागत किया और संक्षिप्त संबोधन हुआ। यह गुटबाजी नहीं, पार्टी की मजबूत होती स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूरन सिंह कठायत, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।
भाजपा से परेशान लोग, प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार : देवेंद्र
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से परेशान लोग 2022 के विधानसभा चुनावों में उसे बाहर का रास्ता दिखाने के लिए बेताब हैं। यहां जिलाध्यक्ष पूरन कठायत की अध्यक्षता में एक होटल में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी में टिकट की दावेदारी का सबको हक है लेकिन जिले प्रत्याशी बनाया जाएगा, कार्यकर्ता उसके लिए काम करेंगे। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए कई ग्रामीण जनप्रतिनिधि कांग्रेस में शामिल हुए।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि पार्टी को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। जिला पर्यवेक्षक और राजस्थान की विधायक इंदिरा मीणा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, विमला मेहरा, विमला सजवाण, भगीरथ भट्ट आदि थे।
बापरू में प्रदेश प्रभारी का माल्यार्पण हुआ
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस की उत्तराखंड चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य प्रशांत वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव का बापरू में स्वागत किया। वर्मा ने कहा कि भाजपा से त्रस्त क्षेत्र के लोग मजबूती से कांग्रेस के साथ खड़े हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह धौनी, भुवन चौबे, जगदीश अधिकारी, चांद सिंह बोहरा, डीडी पांडेय, रमेश मेहता, रोहित ढेक, नन्नू देव, रजत वर्मा आदि रहे।

कांग्रेस का सत्ता में आना तय : यादव
टनकपुर (चंपावत)। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे कांग्रेस के राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव ने बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के रुझान से प्रदेश में भाजपा का सत्ता से हटना और कांग्रेस का सत्ता में आना तय है, लेकिन इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से काम करने की जरूरत है। बृहस्पतिवार शाम यहां पहुंचे पार्टी के राज्य प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस के राज्य प्रभारी यादव ने कहा कि जनता भाजपा से खफा है। मतदान से इसकी पुष्टि हो जाएगी। पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, विनोद बड़ेला, नीरज मिश्रा, विजय वर्मा, विनय अरोड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed