{"_id":"6148bd378ebc3e3ec049c8df","slug":"meeting-by-dm-in-champawat-champawat-news-hld4386383137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों से राजस्व वसूली के लिए उठाए जाएं सख्त कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदारों से राजस्व वसूली के लिए उठाए जाएं सख्त कदम
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में मौजूद डीएम विनीत तोमर और अन्य अधिक?
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाकर बकाएदारों से वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जिला सभागार में सोमवार को राजस्व विभाग की मासिक बैठक में उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदार समेत राजस्व के अधिकारियों को राजस्व वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बकाएदारों से वसूली के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
उन्होंने बैंक वसूली, राजकीय देय, नगरपालिका में भवन कर, खनन, सहकारिता स्वच्छता शुल्क, किराया आदि से राजस्व प्राप्ति की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने लंबित मामलों को भी निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार और एसडीएम को निर्देश दिए कि प्रमाणपत्र संबंधी आवेदनों का निस्तारण 15 दिन में करें। उन्होंने आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सभी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आबकारी दुकानों पर भी ओवररेटिंग संबंधी शिकायतों की समीक्षा कर संबंधितों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील दिवसों के सभी प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए कहा। बैठक में एसडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, अनिल चन्याल, रिंकू बिष्ट, केएन गोस्वामी, सीओ अविनाश वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, डीडीएमओ मनोज पांडेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल दत्त पांडेय, भागवत प्रसाद पांडेय आदि रहे।