फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting By CDO Champawat

एक माह में खर्च करें शत प्रतिशत राशि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Meeting By CDO Champawat
चंपावत में अधिकारियों संग विकास योजनाओं की समीक्षा करते सीडीओ आरएस रावत। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सीडीओ आरएस रावत ने जिला योजना की समीक्षा के बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने जिला योजना के तहत विकास कार्यों के लिए प्राप्त पूरी राशि नवंबर तक खर्च करने के निर्देश दिए। बताया गया कि जिला योजना में 42,82,00,000 रुपये के सापेक्ष कुल 28,54,00,000 खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता पर निगरानी रखने के लिए स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। 40 प्रतिशत से कम राशि का उपयोग करने वालों को काम में तेजी लाने के लिए कहा गया। डीएसटीओ दिव्यकीर्ति तिवारी ने बताया कि जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित राशि की चारों योजनाओं में से 92.80 प्रतिशत खर्च कर लिया गया है। बीसूका के तहत नौ मदों में डी श्रेणी आने पर नाराजगी जताकर सुधार करने की हिदायत दी गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस साल 812 चालकों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
चंपावत। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने ओवरलोडिंग रोकने के लिए अभियान चलाने की हिदायत दी है। जिले में सड़क हादसे रोकने के लिए नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा गया। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 812 लाइसेंस निलंबन की संस्तुति कर बगैर लाइसेंस वाहन चलाने वाले 32 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए राजस्व, पुलिस, परिवहन विभाग को नियमित अंतराल पर संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। एनएच सहित अन्य सड़कों में दुर्घटना संभावित स्थानों में सुरक्षा उपाय करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed