{"_id":"6033ecbf8ebc3ee94f44df6d","slug":"medical-collage-in-champawat-champawat-news-hld4157704144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर:चंपावत जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर:चंपावत जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद शुरू
विज्ञापन
Medical Collage in Champawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय चंपावत में भले ही अभी बेस अस्पताल अभी नहीं बन सका, लेकिन जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद जरूर शुरू हो गई है।
सांसद अजय टम्टा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मिले आश्वासन के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयनित करने के निर्देश दिए हैं। सांसद के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के नौ किमी के दायरे में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है।
जमीन चयनित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कालेज की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी। सांसद अजय टम्टा ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने चंपावत के साथ ही बागेश्वर जिले में भी मेडिकल कॉलेज खोलने को कहा है।
सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि चंपावत जिला मुख्यालय में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें, इसको लेकर स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद शुरू कर दी है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के सहयोग से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
इधर तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी ने जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज खोलने के निर्णय पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि पहाड़ में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का दंश सबसे ज्यादा महिलाओं को उठाना पड़ता है। सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए जरूरी है।