{"_id":"0bbbf549ca1c733fcc41523f5d561bc6","slug":"medical-and-welfare-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर होगी ब्लड बैंक की अड़चनें : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर होगी ब्लड बैंक की अड़चनें : नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 26 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य और समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि चंपावत में ब्लड बैंक की राह की अड़चन जल्द दूर की जाएगी। शनिवार को गोरलचौड़ मैदान में आयोजित चिकित्सा एवं कल्याण शिविर में उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों के आवास सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को दिलाने के लिए तेजी से कदम उठाए जाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य सेवा चयन बोर्ड का गठन कर सरकार प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करेगी। बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निशुल्क चिकित्सा सेवा की राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1.75 लाख रुपये किया जा रहा है। इससे पहले मंत्री ने गौरादेवी कन्या धन सहित कई योजनाओं के 41 लाख रुपये के चेक बांटे और 24 विकलांगों को उपकरण दिए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूरन कठायत के संचालन में हुए कार्यक्रम में विधायक हेमेश खर्कवाल ने तीखे तेवर दिखाए और जिले की लचर स्वास्थ्य सेवा को समयबद्ध तरीके से सुधारने की मांग की। इस मौके पर 96 विकलांग, 30 मानसिक विकलांग, 198 बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रमाणपत्र भी जारी किए गए। चिकित्सा शिविर में 200 से ज्यादा लोगों परीक्षण के अलावा निशुल्क दवाएं भी दी गई। साथ ही राजस्व विभाग ने 108 स्थायी, आय, जाति प्रमाणपत्र बनाए। छूटे लोगों के प्रमाणपत्र तहसील और ब्लॉक में शिविर लगाकर बनाने की बात कही गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन राम, सांसद महेंद्र सिंह माहरा के प्रतिनिधि बृजेश माहरा, प्रकाश रावत आदि ने विचार रखे। शिविर में प्रभारी डीएम जेएस राठौर, एसपी डीएस कुंवर, सीडीओ एसएस पांगती, सीएमओ डा.विनोद टोलिया, डीडीओ वीके उपाध्याय, पीडी केएन तिवारी, डीएसडब्लूओ पीसी जोशी आदि थे।