फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Marriage in PPE Kit

... लेकिन ससुराल न जा सकी दुल्हन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Marriage in PPE Kit
चंपावत। कोरोनाकाल में एक शादी ऐसी भी हुई! शादी हुई, दुल्हन की विदाई भी हुई, बरात भी विदा हुई, लेकिन दुल्हन अपने ससुराल नहीं जा सकी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दुल्हन कोरोना संक्रमित होने की वजह से आइसोलेशन में थी और उसे ससुराल जाने की इजाजत नहीं दी गई। पीपीई किट पहनकर इस विवाह की सभी रस्में स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में पूरी की गई।
विज्ञापन

शनिवार को ऊधमसिंह नगर जिले के चकरपुर से फौजी पंकज अधिकारी की बरात चंपावत जिले के बेलखेत गांव आई। बरात में दूल्हे सहित कुल चार (दूल्हे के पिता, पंडित और ड्राइवर) लोग आए, जबकि कन्या पक्ष की ओर से सिर्फ सात लोग शामिल हुए। दुल्हन सीमा बोहरा के आइसोलेशन में होने से दूरी के साथ विवाह की सभी रस्में कीं गईं।
विज्ञापन

शादी की समूची प्रक्रिया करीब तीन घंटे में निपट गई। डॉ. मनीष बिष्ट, डॉ. गिरेंद्र सिंह चौहान और राजस्व उप निरीक्षक अमित सीपाल ने कोविड निर्देशों का पालन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बिष्ट ने बताया कि दुल्हन सीमा 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुई थी। इसके चलते उसे होम आइसोलेट किया गया था। प्रशासन की सशर्त अनुमति पर विवाह तो हुआ, लेकिन दुल्हन को आइसोलेशन अवधि तक गांव से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed