{"_id":"66103540ee7470bf0606b8af","slug":"marginal-women-will-learn-the-tricks-of-making-incense-and-incense-sticks-champawat-news-c-229-1-shld1010-106977-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीमांत की महिलाएं सीखेंगी धूप अगरबत्ती बनाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीमांत की महिलाएं सीखेंगी धूप अगरबत्ती बनाने के गुर
Fri, 05 Apr 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के सीमांत चामी में प्रशिक्षण शिविर में शामिल प्रतिभागी। संवाद
चंपावत। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर सीमांत क्षेत्र की महिलाओं को धूप और अगरबत्ती तैयार करने के गुर सिखाएं जाएंगे। इसके लिए संस्थान की ओर से सीमांत चामी में छह दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 48 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं।
शुक्रवार को मुख्य अतिथि लीड बैंक प्रबंधक अमर सिंह ग्वाल और संस्थान के निदेशक प्रांशु मैठाणी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों और संस्थान से संचालित विभिन्न स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
फैकल्टी प्रकाश चंद्र और विजय सिंह लडवाल ने प्रशिक्षणार्थियों का नामांकन कराया। छह दिन तक महिलाओं को स्थानीय क्षेत्र में उपलब्ध जड़ी बूटियों से धूप अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत धूप और अगरबत्ती के मास्टर ट्रेनर ममता मेहरा और उमा की ओर से धूप अगरबत्ती निर्माण की सैद्धांतिक, व्यावहारिक और प्रयोगात्मक जानकारी दी गई। इस दौरान राजेंद्र पंत, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।