फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   March came, the water crisis deepened

मार्च आते ही गहराने लगा पानी संकट

Mon, 06 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 06 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
March came, the water crisis deepened
वाटर - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में मार्च आते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। क्षेत्र में पर्याप्त बरसात नहीं होने से जहां विभिन्न पेयजल योजनाओं के स्रोतों के जल स्तर में गिरावट होने लगी है। वहीं जल संस्थान की ओर से पेयजल वितरण के लिए रोस्टर सिस्टम लागू कर दिया है। जिसके तहत विभिन्न स्थानों में अब एक दिन छोड़कर पीने के पानी की आपूर्ति की जाएगी। निकट भविष्य में पेयजल संकट को देखते हुए विभाग की ओर से टैंकरों और पिकअप वाहनों के माध्यम से पेयजल वितरण करने की कार्ययोजना भी तैयार कर ली है।
जल संस्थान के जल कल अभियंता एसएस थापा के अनुसार गर्मी शुरू होते ही विभिन्न योजनाओं के जल स्तर में गिरावट आना शुरू हो गया है। जिस कारण अब विभाग की ओर से रोस्टर के अनुसार पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन मेलाकोट में सुबह छह से सात बजे तक, मांजबुंगा में सात से आठ बजे तक, पटवा गली में आठ से नौ बजे तक, मल्लीहाट में नौ से दस बजे तक, तल्लीहाट (उपर) दस से 11 बजे तक, एसबीआई गली में 11 से साढ़े 12 बजे तक, गांधी आश्रम के निकट साढ़े 12 बजे से दो बजे तक, गोरलचौड़ पैदल मार्ग पर दो से तीन बजे, नैनीताल बैंक के निकट चार से पांच बजे तक, सक्टा भोजनालय के पास पांच से छह बजे तथा राय गली में छह से सात बजे तक पेयजल आपूर्ति की जाएगी, जबकि अगले दिन बालेश्वर मंदिर क्षेत्र में सुबह छह से सात बजे तक, मंदिर गेट में सात से आठ बजे तक, तल्लीहाट में आठ से नौ बजे तक, भाटापड़ौस में नौ बजे से दस बजे तक, भैरवां से कर्नाटक अस्पताल तक दस से 11 बजे, भैरवां में 11 से 12 बजे तक, जीआईसी रोड में 12 बजे से डेढ़ बजे तक, भेट्टी क्षेत्र में डेढ़ बजे से ढाई बजे तक, ऊपरी मोहल्ले में साढ़े तीन बजे से पांच बजे तक, लोनिवि कार्यालय में पांच से साढ़े पांच बजे तक तथा शांत बाजार क्षेत्र में साढ़े पांच बजे से सात बजे तक पेयजल आपूर्ति का रोस्टर तैयार किया गया है। 
विज्ञापन



भिंगराड़ा क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट
चंपावत। जिले के भिंगराड़ा क्षेत्र में भी पेयजल संकट गहरा गया है। गांव में करीब 60 परिवार रहते हैं और सभी के पास पेयजल कनेक्शन हैं, लेकिन पेयजल योजना में पानी नहीं होने से ग्रामीणों को गाढ़ गधेरों के दूषित जल से काम चलाना पड़ रहा है। ग्रामीण हरीश भट्ट, रमेश भट्ट, नंदू भट्ट, दिनेश भट्ट, चंद्रशेखर आदि का कहना है कि स्वजल की ओर से बनाई गई योजना की जांच की जाए। उन्होंने शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान न होने की सूरत में आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed