फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Many villages of Patti and Barakot block in the dark 48 hours

48 घंटे अंधेरे में पाटी व बाराकोट ब्लाक के कई गांव

Sun, 03 Jun 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Sun, 03 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Many villages of Patti and Barakot block in the dark 48 hours
ंधड के कारण पाटी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और लाइन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लोहाघाट, पाटी व बाराकोट विकासखंड के कई गांवों में पिछले 48 घंटे से अंधेरे में डूबे हुए हैं। बुधवार को आए अंधड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त इन क्षेत्रों की बिजली की लाइनों को ऊर्जा निगम अभी तक सुचारु नहीं कर पाया है। बिजली की आपूर्ति ठप होने से इन गांवों में रह रहे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

बुधवार को आए भारी अंधड़ से कमलेड़ी, डनगांव, डुंगरी, खेतसारी, पढालना, कोटसारी आदि गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ऊर्जा निगम के कनिष्ठ अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि अंधड के कारण इन गांवों की विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने के साथ विद्युत पोल टूटे हुए हैं। इन्हें ठीक करने के लिए विद्युत कर्मी जुटे हुए हैं। इन गांवों की विद्युत व्यवस्था बहाल होने में करीब तीन दिन का समय और लगेगा। अलबत्ता यहां ध्वस्त हुई हरखेड़ा, कफड़ा, पंचेश्वर, टाकना, पुनियाल, रौंसाल, डुंगराबोरा, बिल्दे आदि की बिजली लाइनों को चालू कर दिया है।
विज्ञापन


इधर पाटी क्षेत्र के अभियंता बसंत बल्लभ गहतोड़ी ने बताया कि अंधड़ से दुर्गानगर, धूरा, बालातड़ी जमलेख आदि की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।  विद्युत लाइनों में पेड़ गिरने से कई जगह तार टूटने के साथ पोल भी टेड़े हो गए हैं। इन क्षेत्रों की लाइनें रविवार तक ठीक करने की संभावना जताई गई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed