फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Many times the cash was not received by the RBI even after the demand

कई बार मांग के बाद भी आरबीआई से नहीं मिली नकदी

Sun, 20 May 2018 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Sun, 20 May 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Many times the cash was not received by the RBI even after the demand
चंपावत में बंद पड़ा आईडीबीआई बैंक का एटीएम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बीते मार्च माह से जिला मुख्यालय में नकदी का संकट बना हुआ है। हालांकि यहां की कैश चेस्ट भारतीय स्टेट बैंक ने नकदी की किल्लत होने के तत्काल बाद भारतीय रिजर्व बैंक की कानपुर शाखा से दो सौ करोड़ रुपये की मांग की थी। बीते तीन माह में बैंक ने रिजर्व बैंक को नकदी उपलब्ध कराने के लिए कई बार स्मरण पत्र भी भेजे। लंबा समय बीतने के बाद भी बैंक को जरूरत भर की रकम नहीं मिल सकी है। जिस वजह से बैंकों के साथ ही लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  

भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक एनआर जौहरी ने बताया कि नकदी का संकट मार्च के तीसरे सप्ताह से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि नकदी संकट से निपटने के लिए रिजर्व बैंक कानपुर से दो सौ करोड़ रुपये की मांग की थी। लेकिन मई माह तक यह रकम बैंक को नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान रिजर्व बैंक को कई बार स्मरण पत्र भी भेजे गए हैं।  मुख्य प्रबंधक ने बताया कि नकदी संकट के चलते बैंक को पांच मार्च को पंजाब नेशनल बैंक की हल्द्वानी शाखा से 30 करोड़ रुपये मिले।
विज्ञापन


इसके बाद 13 मार्च को पिथौरागढ़ से 14.60 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई। दस अप्रैल को एसबीआई की टनकपुर शाखा से मिली 3.50 करोड़ की धनराशि से काम चलाया। काफी कोशिशों के बाद पिथौरागढ़ शाखा से 17 अप्रैल को 12 करोड़ और 15 मई को एक करोड़ रुपये की धनराशि मिली। जिससे बैंक ने जैसे तैसे काम चलाया। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह तक बैंक को पर्याप्त धनराशि मिलने की उम्मीद है। इस बावत हल्द्वानी के जनरल बैंकिंग के मुख्य प्रबंधक से आश्वासन मिला है। आरबीआई कानपुर की शाखा से दो सौ करोड़ रुपये की मांग के लिए कई बार पत्र भेजा जा चुका है। लेकिन अब तक धनराशि नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम खाली होने से परेशान रहे लोग
चंपावत/लोहाघाट। रविवार को भी जिला मुख्यालय के अलावा लोहाघाट के अधिकतर एटीएम खाली रहे। जिस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय में 14 एटीएम में से कैनरा बैंक में ही नकदी थी। लेकिन सर्वर में दिक्कत के चलते ये एटीएम भी रुक- रुक कर चल रहा था। इसके अलावा लोहाघाट में बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के एक-एक और एसबीआई के तीनों एटीएम में नकदी नहीं होने से खाली रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed