{"_id":"5d7687e48ebc3e01542f6cda","slug":"manisha-became-an-army-officer-champawat-news-hld356057731","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूना बोरा की मनीषा सेना में बनी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूना बोरा की मनीषा सेना में बनी अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के खूना बोरा गांव की बेटी मनीषा ने सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। मनीषा खूना बोरा गांव की पहली सैन्य अधिकारी बनीं हैं। मनीषा को चेन्नई में एक वर्ष कड़ी ट्रेनिंग के बाद जम्मू कश्मीर के बारामूला में पोस्टिंग मिली है। सेना में सूबेदार दिनेश सिंह बोहरा की बेटी मनीषा के सैन्य अधिकारी बनने पर ग्रामीणों समेत, जन प्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने खुशी जताई है।
मनीषा के चाचा और भाजपा जिला महामंत्री नवीन बोहरा ने बताया कि मनीषा ने विगत वर्ष सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ओटीसी चेन्नई में एक वर्ष की ट्रेनिंग की। गत सात सितंबर को चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड में मनीषा के दादा हयात सिंह बोहरा, दादी बसंती देवी, पिता दिनेश सिंह, मां गोदावरी देवी, भाई अरविंद बोहरा ने मनीषा के कंधों में सितारे लगाकर उसका स्वागत किया। मनीषा की प्रारंभिक शिक्षा मानेश्वर पब्लिक स्कूल खूनाबोरा में हुई है। निवर्तमान ग्राम प्रधान रेखा बोहरा ने बताया कि मनीषा के गांव में पहुंचने पर उनका सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा।