{"_id":"6436e87728bd9f487a0c566a","slug":"manaskhand-jhanki-of-uttarakhand-champawat-news-c-8-1-110189-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मानसखंड झांकी का चंपावत में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मानसखंड झांकी का चंपावत में भव्य स्वागत
Wed, 12 Apr 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 12 Apr 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
मानसखंड झांकी का चंपावत में स्वागत किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम रही प्रदेश की झांकी मानसखंड बुधवार को जिला मुख्यालय चंपावत पहुंची। यहां आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, अधिकारियों आदि ने झांकी का स्वागत किया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने हरी झंडी दिखाकर झांकी रथ को लोहाघाट के लिए रवाना किया।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग देहरादून से आए रथ प्रभारी गजेंद्र ने बताया कि यह झांकी विभिन्न जिलों में भ्रमण कर उत्तराखंड की लोक कला, लोक संस्कृति से लोगों को रूबरू करा रही है। बताया कि यह झांकी मंगलवार को बनबसा पहुंची थी। लोहाघाट, पाटी, बाराकोट के मुख्य स्थानों से होकर यह झांकी पिथौरागढ़ जिले की ओर रवाना होगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, कुमाऊं महिला मोर्चा सह प्रभारी विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, एसडीएम रिंकू बिष्ट, सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल, मुकेश कलखुड़िया, मुकेश महराना, श्याम नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।