{"_id":"5a54f6914f1c1bd1408b58fe","slug":"mana-sukh-lao-ho-mridang-dancing-i-chandravali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन सुख लायो हो मृदंग, नाचत आई चंद्रावली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन सुख लायो हो मृदंग, नाचत आई चंद्रावली...
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पाटी में बैठकी होली के रागों में झूमते होल्यार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी में बैठकी होली की धूम मची हुई है। कड़ाके की ठंड के बावजूद रातभर होल्यार बैठकी होली के रागों पर झूमते रहे। मां बाराही सुगम संगीत समिति के तत्वावधान में समिति के सदस्य गोकुलानंद भट्ट के आवास में इंटर कॉलेज कोटाबाग के प्रवक्ता भगवती प्रसाद जोशी और पूर्व प्रधान ईश्वरी दत्त गहतोड़ी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष टीकाराम सोराड़ी ने राग धमार में मन सुख लायो हो मृदंग, नाचत आई चंद्रावली गीत से किया। संगीताचार्य सुरेश भट्ट ने राग देश में सैंया से मिला दीजो रे... गाया। वयोवृद्ध होल्यार मथुरादत्त गहतोड़ी ने राग काफी में जै-जै-जै शिवकर भोला..., इसी राग में बीपी जोशी ने क्या जिंदगी का ठिकाना समझ मन..., होल्यार नवीन जोशी ने वन को चले दोनों भाई उन्हें समझावत नाहीं... सुनाकर राम की महिमा को बखान किया। होल्यार डॉ. घनश्याम शर्मा ने श्याम सुंदर यशोदा के मदन मोहन, गोकुलानंद भट्ट ने राग सहाना में मुरली अधर धर तान सुनावे नाहक कान्हां मोहे आन जगावे... सुनाकर समां बांध दिया।
विज्ञापन
वयोवृद्ध होल्यार ईश्वरी दत्त गहतोड़ी ने दादरा ताल में मेरे तो गिरिधर गोपाल दूसरो ना कोई..., खीमानंद जोशी ने राग काफी में कीजे कौन उपाय... गीत की प्रस्तुति दी। बीपी जोशी, गोकुल भट्ट, सुरेश चंद्र व मथुरा दत्त ने तबले में थाप दी। देर रात तक चली होली में विक्रम लडवाल, कृतिका भट्ट, आंचल, पुष्पा भट्ट, रितिक गहतोड़ी, सचिन गहतोड़ी ने सुर में सुर मिलाया।
विज्ञापन