{"_id":"6536a5cd057060885e097c24","slug":"make-such-tourism-proposals-that-employment-can-be-provided-kurve-champawat-news-c-229-1-shld1009-2806-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पर्यटन के ऐसे प्रस्ताव बनाएं कि मिले सके रोजगारः कुर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पर्यटन के ऐसे प्रस्ताव बनाएं कि मिले सके रोजगारः कुर्वे
Mon, 23 Oct 2023 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में पर्यटन सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते डीएम नवनीत पांडे और अन्य अधिकारी। सं्रोत:
चंपावत। सोमवार को पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने केंद्र पोषित स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के क्रियान्वयन के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने वाले प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि स्वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत कंसल्टेंसी फर्म डिलॉइट की ओर से प्रथम चरण में पर्यटन विकास के अनेक कार्य प्रस्तावित किए गए हैंं। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित टी गार्डन के समीप पार्किंग सुविधाओं का विकास, ईको पार्क का विकास, टी टेस्टिंग और प्रदर्शनी के लिए इंटर प्रिटेशन सेंटर का विकास, पहुंच मार्ग का विकास और टी गार्डन में ग्लास ब्रिज की स्थापना के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
इसके अलावा लोहाघाट स्थित कोलीढेक झील क्षेत्र में पर्यटन सुविधाएं के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। पर्यटन सचिव ने चंपावत टी गार्डन में पर्यटन से संबंधित विभिन्न कार्यों को भी योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद कुमार गौड़, ईओ नगर पालिका अशोक कुमार वर्मा आदि थे।