फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Make showpiece made on waste land

बंजर भूमि पर बनाया टैंक शोपीस बना

Fri, 16 Jun 2017 10:42 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Make showpiece made on waste land
बंजर जगह पर बनाया गया ‌सिंचाई टैंक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लोहाघाट विकासखंड के सीमांत डुंगरालेटी गांव में लघु सिंचाई विभाग की ओर से बंजर भूमि पर बनाया गया सिंचाई टैंक महज शो पीस बना हुआ है। लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सिंचाई टैंक का लाभ क्षेत्र के किसानों को नहीं मिल रहा है। किसानों का कहना है कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा सिंचाई गूलों और टैंकों का निर्माण कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।


मानकों को ताख पर रखकर सरकारी धन खपाने का सिलसिला बीते कई वर्षों से चल रहा है। कहीं जमीन नहीं है तो कहीं पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने के बाद भी गूलों का निर्माण किया जा रहा है। कहीं योजना ही धरातल में नहीं बनी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने दीपक बिष्ट के नेतृत्व में सिंचाई मंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि लघु सिंचाई विभाग की ओर से पूर्व में बनाई गई कई गूलों के निर्माण की जांच चल रही है। वर्ष 2011-12 में स्वीकृत ठूलीगाढ से उना योजना अब तक नहीं बन सकी है। मजपीपल ग्राम पंचायत के बसोटा तोक में सूखे स्थान पर बनाया गया टैंक टूट गया है। इसके अलावा बगोटी के सिमलक तोक में भी बिना पाइप लाइन के सूखा टैंक बनाया गया है। दूसरी तरफ लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसानों की मांग के आधार पर ही सिंचाई गूल और टैंकों का निर्माण किया जाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed