फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Maintenance of the rural guesthouse in Tann will

टांण में ग्राम पंचायत करेगी डाक बंगले का रखरखाव

Thu, 21 Jan 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 21 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य एलएस लमगड़िया ने लधियाघाटी क्षेत्र के दूरस्थ गांव साल, टांण, मछियाड़, कुल्यालगांव, चौड़ा मेहता आदि में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं भी की। ग्रामीणों ने सूखीढांग से टांण तक सड़क की मंजूरी के लिए आभार जताया। जिपं अध्यक्ष ने जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया और अच्छी व्यवस्था के लिए शिक्षकों की पीठ थपथपाई।

विज्ञापन


टांण में खीमानंद गड़कोटी के संचालन में लगी चौपाल में हाईस्कूल को जीआईसी का दर्जा देेने की मांग उठाई गई। अध्यक्ष ने जिला पंचायत के डाक बंगले की मरम्मत के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि अब डाक बंगले का रखरखाव ग्राम पंचायत की ओर से किया जाएगा। साल गांव में चौड़ापाल खेत तक डेढ़ किमी लंबी पेयजल योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, मेला स्थल तथा जूनियर हाईस्कूल की चहारदीवारी बनाने की घोषणा भी की। दुर्गादत्त और पानदेव को वृद्धावस्था पेंशन देने का एलान भी किया।
विज्ञापन


मछियाड़ में दीप चंद्र भट्ट के संचालन में पुष्कर बगौटी ने तोकों के विद्युतीकरण की मांग उठाई। लमगड़िया ने विधवा बसंती देवी और देवकी देवी को दो-दो हजार रुपये नगद, सरू देवी को बकरी पालन के लिए बीस हजार रुपये दिए। भ्रमण में सीएस मेहता, सीएस भट्ट, एसके गुप्ता, दीपक बिनवाल, नवीन शर्मा, तेज सिंह बिष्ट, मनोज भट्ट, किरन फत्र्याल, कविराज मौनी, गोविंद पचौली, प्रकाश माहरा, नरेंद्र बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed