{"_id":"57cef28e4f1c1ba830318ee8","slug":"mahesh-meenakshi-and-making-om-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":" महेश, मीनाक्षी और ओम बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश, मीनाक्षी और ओम बने चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 06 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
महेश, मीनाक्षी और ओम बने चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरलचौड़ मैदान में राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक खर्कवाल ने विधायक निधि से कुर्सी, रजाई-गद्दे, दरी की खरीद के लिए एक लाख रुपये देने का ऐलान किया। छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
मंगलवार को शुरू हुए मुकाबले में अंडर-14 आयु वर्ग के 18 किग्रा वर्ग में पिथौरागढ़ के महेश कुमार और बालिका वर्ग में अल्मोड़ा की मीनाक्षी आर्या ने गोल्ड जीता। 21 किग्रा में बागेश्वर के ओम कुमार विजेता बने।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का संचालन रघुराज देउपा ने किया। उद्घाटन मौके पर डीएसओ आरएस धामी, डीईओ (माध्यमिक) डीएस राजपूत, एबीईओ अंशुल बिष्ट, खेल समन्वयक प्रदीप बोरा, महेंद्र बोहरा, चंदन अधिकारी, डा.यशवंत बोहरा, डा.बीसी जोशी, अमरनाथ वर्मा, डा.डीडी जोशी आदि मौजूद थे। संयोजक प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी , हेमंती बोहरा ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल स्तर की हो गई प्रतियोगिता
चंपावत। राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता अपने नाम से ही प्रदेश स्तर की है, लेकिन इस प्रतियोगिता में गढ़वाल मंडल के एक भी जिले की टीम नहीं आ सकी। मात्र कुमाऊं के छह जिलों ने ही प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कुमाऊं मंडल की टीमों के शिरकत करने से प्रतियोगिता का स्तर मंडल लेवल सरीखा हो गया है। जिला खेल समन्वयक महेंद्र सिंह बोहरा का कहना है कि गढ़वाल मंडल की टीमों के नहीं आने की वजह उन जिलों के पास खेल मद में रकम न होना रहा।