फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mahesh, Meenakshi and making Om champion

महेश, मीनाक्षी और ओम बने चैंपियन

Tue, 06 Sep 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 06 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Mahesh, Meenakshi and making Om champion
महेश, मीनाक्षी और ओम बने चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

 गोरलचौड़ मैदान में राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक खर्कवाल ने विधायक निधि से कुर्सी, रजाई-गद्दे, दरी की खरीद के लिए एक लाख रुपये देने का ऐलान किया। छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

विज्ञापन


मंगलवार को शुरू हुए मुकाबले में अंडर-14 आयु वर्ग के 18 किग्रा वर्ग में पिथौरागढ़ के महेश कुमार और बालिका वर्ग में अल्मोड़ा की मीनाक्षी आर्या ने गोल्ड जीता। 21 किग्रा में बागेश्वर के ओम कुमार विजेता बने। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का संचालन  रघुराज देउपा ने किया। उद्घाटन मौके पर डीएसओ आरएस धामी, डीईओ (माध्यमिक) डीएस राजपूत, एबीईओ अंशुल बिष्ट, खेल समन्वयक प्रदीप बोरा, महेंद्र बोहरा, चंदन अधिकारी, डा.यशवंत बोहरा, डा.बीसी जोशी, अमरनाथ वर्मा, डा.डीडी जोशी आदि मौजूद थे। संयोजक प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी , हेमंती बोहरा ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुमाऊं मंडल स्तर की हो गई प्रतियोगिता
चंपावत। राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता अपने नाम से ही प्रदेश स्तर की है, लेकिन इस प्रतियोगिता में गढ़वाल मंडल के एक भी जिले की टीम नहीं आ सकी। मात्र कुमाऊं के छह जिलों ने ही प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कुमाऊं मंडल की टीमों के शिरकत करने से प्रतियोगिता का स्तर मंडल लेवल सरीखा हो गया है। जिला खेल समन्वयक महेंद्र सिंह बोहरा का कहना है कि गढ़वाल मंडल की टीमों के नहीं आने की वजह उन जिलों के पास खेल मद में रकम न होना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed