फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mahalanobis remembered on Statistics Day

सांख्यिकी दिवस पर महालनोबिस को याद किया

Sat, 29 Jun 2019 10:29 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sat, 29 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
Mahalanobis remembered on Statistics Day
सांख्यिकी दिवस पर आयोजित गोठी में मौजूद महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को सांख्यिकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य डॉ. जगदीश जोशी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सांख्यिकी का जीवन में महत्व बताया।

विज्ञापन


वाणिज्य प्रभारी डॉ. रवि सनवाल ने छात्रों को सांख्यिकी के कार्यों और महत्व की जानकारी दी। अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका अल्का कोली ने भारतीय सांख्यिकीविद प्रशांत चंद्र महालनोबिस के कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. धमेंद्र राठौर, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. नीरज जोशी, डॉ. कमलेश पंत, प्रो. अल्का, प्रो. मनीषा पांडेय, डॉ. शिवानी कर्नाटक, डॉ. चेतन जोशी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सांख्यिकी दिवस पर महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन 
बनबसा (चंपावत)। सांख्यिकी दिवस पर राजकीय महाविद्यालय में गोष्ठी आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता ग्लोरियस एकेडमी स्कूल के प्रधानाचार्य जीएस अधिकारी ने पीसी महालनोबिस के जीवन पर चर्चा करते हुए वर्तमान जीवन में सांख्यिकी के आत्मसात की जरूरत पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक प्रतिनिधि ने स्नातक स्तर पर विषय बढ़ाने और महाविद्यालय को आर्थिक सहयोग दिलाने की बात कही। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सांख्यिकी के महत्व के बारे में बताया। संचालन प्रो. दिनेश गुप्ता ने किया। महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष सुरभि चंद, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि गीता गड़कोटी, मेघा चंद, प्रीति कश्यप ने भाषण और गीत पेश किए। गोष्ठी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed