{"_id":"5d7532488ebc3e015a221e00","slug":"maa-nanda-sunanada-mahotsav-champawat-news-hld355930344","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नंदा-सुनंदा महोत्सव:डोला यात्रा में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नंदा-सुनंदा महोत्सव:डोला यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
चंपावत में नंदा-सुनंदा महोत्सव में अवतरित होते देव डांगर।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के तहत रविवार शाम को डोला यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी। श्रद्धालु डोला यात्रा के पीछे ओ मां नंदा सुनंदा तू दैण है जाए गीत का गायन कर रहे थे। डोला यात्रा में देवडांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
बालेश्वर महादेव मंदिर में क्षेत्र की सुख-शांति के लिए हवन यज्ञ के साथ विभिन्न अनुष्ठान किए गए। देर शाम देव स्नान के बाद मूर्तियों का विधिवत विसर्जन किया गया। डोला यात्रा में देवडांगर देवीलाल वर्मा, गौरव वर्मा, प्रकाश पटवा आदि ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मां नंदा-सुनंदा के डोले के साथ तल्लीहाट, भैरवां, जीआईसी चौक, शांत बाजार, स्टेशन होते हुए यात्रा बालेश्वर पहुंची जहां देव स्नान के बाद रानी के नौले में विधिवत मूर्तियों का विसर्जन हुआ।
इससे पूर्व बालेश्वर मंदिर में पुरोहित गिरीश कलौनी, दीपक कुलेठा और हरीश जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। चेयरमैन विजय वर्मा, महोत्सव समिति अध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, सी-हॉक ग्रुप के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल, सुधीर साह, विकास साह, जगदीश पचौली, एनडी गड़कोटी, प्रकाश पांडेय, नरेश जोशी, विजय वर्मा, अमित वर्मा, विमल साह, पंकज उप्रेती, सुनील तड़ागी, मुन्ना अधिकारी, सुनील गड़कोटी ने पूजा-अर्चना कराते हुए यज्ञ-हवन कराया।
विज्ञापन
आज भंडारे के साथ होगा महोत्सव का समापन
चंपावत। बालेश्वर मंदिर में सोमवार को भंडारे के साथ मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का समापन होगा। समिति के अध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय ने श्रद्धालुओं से भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। बीती रात भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय रहा।

चंपावत में नंदा-सुनंदा महोत्सव में झोड़ा गायन करतीं महिलाएं।- फोटो : CHAMPAWAT

नंदा-सुनंदा महोत्सव में चंपावत में शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु।- फोटो : CHAMPAWAT

चंपावत में नंदा-सुनंदा महोत्सव में डोला निकालते श्रद्धालु।- फोटो : CHAMPAWAT