फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lord Shri Ram's procession was taken out in Lohaghat city

लोहाघाट नगर में निकाली गई भगवान श्रीराम की शोभायात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram's procession was taken out in Lohaghat city
लोहाघाट में श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत नगर में श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान माघ की खिचड़ी भोग का भी आयोजन किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अभियान संयोजक राजू गड़कोटी, सह अभियान प्रमुख मोहित पांडेय, लोहाघाट नगर प्रमुख मयंक पुनेठा के नेतृत्व में नगर के शिवालय मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। राम भक्तों ने दोपहिया, चारपहिया वाहनों के जरिये स्टेशन बाजार, चांदमारी, मीना बाजार और नगर पंचायत चौक तक वाहन रैली निकाली। शोभायात्रा पर लोगों ने अपने घरों से श्रीराम की शोभायात्रा में पुष्प वर्षा की। युवा जयश्री राम के नारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने स्टेशन बाजार में सभा का आयोजन किया। इसमें प्रदेश अभियान प्रमुख व विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मंत्री रंदीप पोखरिया ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों को राम मंदिर के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने निधि समर्पण अभियान में लोगों से सहयोग की अपील की। रामलीला मैदान में माघ की खिचड़ी भोग के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, चंद्रकिशोर बोहरा, कैलाश थपलियाल, चेयरमैन गोविंद वर्मा, जगदीश ओली, चूड़ामणि जुकरिया, सुषमा फर्त्याल, निर्मला अधिकारी, लता वर्मा, रेनू गड़कोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed