{"_id":"6050b4a48ebc3ed38166c940","slug":"lohaghat-roadways-need-more-buses-champawat-news-hld4183826190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट डिपो में बसें बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट डिपो में बसें बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने लोहाघाट डिपो में बसें बढ़ाने के साथ नए रूटों पर बसों का संचालन करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में चेयरमैन गोविंद वर्मा को ज्ञापन दिया।
यूनियन के शाखा मंत्री रविंद्र जोशी की ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में लोहाघाट डिपो में बसों की कमी चल रही है। होली का त्योहार आने वाला है जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। डिपो की अधिकांश बसें अपने निर्धारित किलोमीटर या समय पूरा कर चुकी हैं। जो पर्वतीय मार्ग पर संचालन के योग्य नहीं रहेंगी उन्हें मैदानी क्षेत्रों में भेज दिया जाएगा।
पूर्व में लोहाघाट डिपो में 48 बसें थीं जो घटकर वर्तमान में 37 रह गई हैं। जिनमें से 20 बसों ने पांच वर्ष या पांच लाख किमी की दूरी पूरी कर ली है। पांच बसों ने चार से पांच लाख किमी और दो बसों ने तीन से चार लाख किमी की दूरी तय की है। वर्तमान में मात्र 10 नई बसें हैं। उन्होंने चेयरमैन से लोहाघाट डिपो को कम से कम 15 नई बसें उपलब्ध कराने की पहल करने के बाद लोहाघाट से चंडीगढ़, लखनऊ, पोंटासाहिब, गंगनहर के लिए बसें चलाने की मांग की। चेयरमैन ने यूनियन की मांगों को शासन स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया है।