फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Locks on the hospital gate, hangers on toilets

अस्पताल गेट पर जनरेटर, शौचालयों पर लटके हैं ताले

Wed, 24 May 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Wed, 24 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के सबसे बड़े जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए जिलाधिकारी के निरीक्षण से लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन अस्पताल की तस्वीर में चमक नहीं आ पा रही है। अस्पताल में खामियां खूब हैं। यहां तक कि अस्पताल का एक गेट तो कभी खुलता नहीं है। इस बंद गेट के भीतर विशालकाय जनरेटर रखा हुआ है।

जिला अस्पताल में दाखिल होने के तीन गेट हैं। वाह्य चिकित्सा कक्ष (ओपीडी) के लिए एक और आपात कक्षों के लिए दो गेट हैं, मगर आपात कक्ष को जाने वाला दूसरे नंबर का गेट बंद है। इसी बंद गेट के भीतरी हिस्से में जनरेटर रखा गया है। साइलेंसर की वजह से जनरेटर से आवाज तो कम होती है, लेकिन ईंधन की दुर्गंध जरूर आती है। वहीं जनरेटर रखे जाने से तीसरे गेट से आवाजाही भी नहीं होती है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में गर्मियों के इस सीजन में पानी की जबर्दस्त किल्लत रहती है। नलों में लंबे समय से पानी नहीं आ रहा है और इसका असर अस्पताल आने वाले मरीजों पर भी पड़ता है। पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी की कमी से जिला अस्पताल का आरओ सिस्टम भी प्रभावित हो रहा है। सबसे बुरा असर अस्पताल की साफ-सफाई पर पड़ा है। इमरजेंसी के महिला और पुरुष दोनों तरह के शौचालयों पर ताले लटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट---
जिला अस्पताल के तीसरे गेट में काफी वक्त से जनरेटर रखा गया है। यहां जनरेटर रखने की वजह इसकी सुरक्षा और इस गेट का कम उपयोग होना है। इस गेट के बंद होने से अस्पताल के कामकाज पर असर नहीं पड़ रहा है। गेट के बाहरी हिस्से पर पार्किंग बना दी गई है। पेयजल की कमी को दूर करने के लिए जल संस्थान से नियमित रूप से टैंकर के जरिए तीन हजार लीटर की मांग की गई है। पानी की कमी से शौचालयों को बंद किया गया है। इन्हें मरीजों के उपयोग के वक्त खोला जाता है। -डा.आरके जोशी, मुख्य चिकित्साधीक्षक, जिला अस्पताल, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed