फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   lock on london fort

लंदन फोर्ट पर जड़ा ताला

Thu, 20 Dec 2018 10:28 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Thu, 20 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
lock on london fort
पिथौरागढ़ में उद्घाटन के दूसरे दिन ही लंदन फोर्ट में लटका ताला। - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और वित्त मंत्री प्रकाश पंत की ओर से हुए उद्घाटन के ठीक दो दिन बाद लंदन फोर्ट पर ताला लग गया। हालांकि, मंत्रियों का दावा था कि लंदन फोर्ट को देखने सैलानी आएंगे और जिले की आय में इजाफा होगा। फोर्ट के संचालन की जिम्मेदारी कुमाऊं मंडल विकास निगम के पास है और निगम का कहना है कि देखरेख के लिए कोई कर्मचारी ही नहीं है तो संचालन कैसे किया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग ने 4.33 करोड़ रुपये की लागत से नगर के मध्य में स्थित ऐतिहासिक लंदन फोर्ट का हाल ही में जीर्णोद्धार किया था।फोर्ट के अंदर क्राफ्ट सेंटर के लिए आठ कमरे, म्यूजियम के लिए 13 कमरे और एक भोजनालय बनाया गया है। 27 नवंबर को कुमाऊं मंडल विकास निगम को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। 18 दिसंबर को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने फोर्ट का उद्घाटन किया। उस समय दोनों मंत्रियों ने दावा किया कि फोर्ट से पिथौरागढ़ का पर्यटन बढ़ेगा। उद्घाटन के मौके पर केएमवीएन ने अपने इधर-उधर के पर्यटक आवास गृहों से कुक और अन्य कार्मिकों को बुलाकर करीब 150 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की।
विज्ञापन


अब दो दिन बाद ही फोर्ट के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया है।  पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी का कहना है कि फोर्ट और भोजनालय संचालन के लिए कर्मचारी, क्राकरी और अन्य सामग्री की आवश्यकता है। निगम मुख्यालय को बार-बार इसके संचालन के लिए पत्र लिखा गया लेकिन अभी तक कोई निर्देश नहीं मिले हैं। इसके चलते ताला लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्ट में अभी पानी का संयोजन नहीं किया गया है। रात में फोर्ट को रोशन करने के लिए बिजली के तीन फेस जरूरी है लेकिन यहां एक ही फेस से काम चल रहा है। सुरक्षा के लिए पांच सीसीटीवी लगाए गए हैं। चार कैमरे और लगने हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed