फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   List of doctors on the gate of the District Hospital

जिला अस्पताल के गेट पर डॉक्टरों की लिस्ट लगी 

Mon, 29 May 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Mon, 29 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
List of doctors on the gate of the District Hospital
जिला अस्पताल में लगे डाक्टरों के नाम - फोटो : अमर उजाला
 डीएम डॉ.अहमद इकबाल की ओर से एक सप्ताह पहले जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर जिला अस्पताल के गेट पर डॉक्टरों और अन्य विशेषज्ञों के नामों की लिस्ट चस्पा कर दी गई है। मरीजों के भर्ती होने वाले वार्डों में बेड नंबर डाल दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार दवा वितरण खिड़की पर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अस्पताल में पानी की कमी के कारण बंद कर दिए गए शौचालयों को खोल दिया गया है। साथ ही पीने के पानी के की व्यवस्था भी दुरुस्त कर ली गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने बताया कि मरीजों की सभी प्रकार की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed