फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Let us work together for drug free and TB free Champawat: Dr. Rawat

ड्रग्स फ्री और टीबी मुक्त चंपावत के लिए मिलकर करें काम : डॉ. रावत

Wed, 17 Jan 2024 09:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 17 Jan 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Let us work together for drug free and TB free Champawat: Dr. Rawat
चंपावत। चंपावत जिले में 58 नर्सिंग अधिकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगी। चंपावत जिले को वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री, टीबी मुक्त और पूर्ण साक्षर करने का लक्ष्य नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों, आशा और एएनएम को मिलकर करना है। सरकार प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए भी तेजी से काम कर रही है। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की आयु 65 साल करने जा रही है। यह बातें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारी अल्मोड़ा, गढ़वाल, पिथौरागढ़, चंपावत, सितारगंज, काशीपुर आदि क्षेत्रों के हैं। संवाद
विज्ञापन

बुधवार को ऑडिटोरियम में 58 नर्सिंग अधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र बांटे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है। राज्य में नियुक्त तीन हजार नर्सिंग अधिकारी उत्तराखंड के हैं। 27 नर्सिंग अधिकारी ऐसे भी हैं जिनकी कोविड के कारण उम्र 42 पार हो चुकी थी। छूट देकर उनको भी नौकरी दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. रावत ने कहा कि चंपावत में 111 चिकित्सकों के सापेक्ष दो अतिरिक्त समेत कुल 113 की नियुक्ति की गई है। सरकार अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश में लगभग 10 हजार अध्यापकों की नियुक्ति करने पर कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा कि चंपावत में 56 प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके है। उन्होंने सभी नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों से 31 मार्च तक जिले में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि जिले में 80 नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त पदों के सापेक्ष 58 तैनात हो गए हैं। सीएमओ ने मंत्री से बाल रोग विशेषज्ञ देने का आग्रह किया जिस पर मंत्री ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही विशेषज्ञ दिया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, श्याम नारायण पांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष लोहाघाट गोविंद लाल वर्मा, डीएम नवनीत पांडे, एसडीएम सौरभ असवाल, तहसीलदार ज्योति धपवाल आदि थे।

--
11 हजार लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देने की तैयारी

चंपावत। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और भी बेहतर की जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में प्रदेश भर में 11 हजार नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 2976 नर्सिंग अधिकारी, 2500 वार्ड बॉय, 2007 लोगों को पिथौरागढ़ और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में तैनाती दी जाएगी। इसके अलावा 342 एएनएम, 1300 लैब, एक्सरे, ओटी समेत सात प्रकार के तकनीशियन की एक बार में तैनाती की जाएगी। फार्मासिस्ट के रिक्त पदों को भी भरा जाएगा। 31 मार्च को 500 चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में 750 सीएचओ को भी नियुक्त किया जाएगा। चंपावत और बागेश्वर में भी मेडिकल कॉलेज खोलने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल स्कूलों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए 26 करोड़ों की राशि जारी की गई है। धीरे-धीरे शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रदेश में काम धरातल पर नजर आएंगे। संवाद
--
...और मंत्री जी से नाराज हो गई आशाएं
चंपावत। आशा कार्यकर्ताओं ने उनकी समस्याओं की अनदेखी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नाराजगी जताई। कार्यक्रम के दौरान आशा हेल्थ वर्कर यूनियन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशाएं भी न्यूनतम मानदेय, स्थाई कर्मी घोषित करने, सेवानिवृत्ति के बाद अनिवार्य पेंशन आदि की मांगों का ज्ञापन देने पहुंचीं थीं। उनका आरोप है मंच से मंत्री ने उनकी समस्याओं को लेकर कोई बात नहीं की और न ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई आश्वासन ही दिया। वहां ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणि जोशी, पुष्पा बिष्ट, संगीता प्रहरी, मंजू भट़ट, उषा तड़ागी, लक्ष्मी पांडे, मीरा पंत आदि रहीं। संवाद

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
चंपावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री सतीश पांडेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का अभिनंदन किया गया। फार्मासिस्ट संवर्ग में पदों की वृद्धि, उपकेंद्र के पदों को यथावत रखने, और 10 वर्ष की सेवा में प्रथम पदोन्नति के पद का वेतनमान दिए जाने की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय प्रवक्ता भूपेश जोशी, जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी, तान सिंह, रोशन लाल, मनोज पुनेठा, प्रमोद पांडेय आदि शामिल रहे। संवाद

--
कोट



नियुक्ति पत्र पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। लंबे समय से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में कार्य कर रही थी। आज नियुक्ति मिलने पर सुखद भविष्य का एहसास हो रहा है। - नीलम खड़ायत, पिथौरागढ़।



--

जिला चंपावत में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का काम करूंगी। कर्तव्य निष्ठा से मरीजों की सेवा की जाएगी। नियुक्ति पत्र पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। - किरनप्रीत कौर, सितारगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed