फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   LandSlide in Champawat

ईजरा तोक के ग्रामीणों ने लगाई मकानों को बचाने की गुहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
LandSlide in Champawat
चंपावत के धौन-बजौन में निर्माणाधीन सड़क में भूस्खलन से खतरे की जद में आया गांव। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन धौन-बजौन सड़क में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से ईजरा तोक के आवासीय मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

खतरे की जद में आए बजौन ग्राम पंचायत के ईजरा तोक के ग्रामीणों ने डीएम और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को ज्ञापन भेजकर मकानों को बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीण हरीश भट्ट, प्रकाश भट्ट, गिरीश भट्ट, दीपक भट्ट, बचीराम, शंकर भट्ट, दिनेश चंद्र, गुमानी दत्त, रमेश चंद्र आदि का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क में सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया तो गांव के कई आवासीय मकान भरभरा कर जमींदोज हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वांला में भी खतरे की जद में आया आवासीय मकान
चंपावत। जिले के स्वांला में भी भारी बारिश के कारण खेतों और आंगन की दीवार गिरने के साथ ही आवासीय मकान को गंभीर खतरा हो गया है।
पीड़ित टीकाराम भट्ट ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। उनका कहना है कि खेतों और आंगन की सुरक्षा दीवार गिरने के कारण उनके मकान को गिरने का खतरा हो गया है।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लिया बारिश से हुए नुकसान का जायजा
चंपावत। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने नागनाथ, ब्लॉक कॉलोनी, सर्किट हाउस, नागार्जुन, सीएमओ कार्यालय, खर्ककार्की, बेटलांग में मकानों एवं क्षेत्र के रास्तों का जायजा लिया। उन्होंने शासन प्रशासन से सुरक्षा कार्य शुरू करने की मांग की। उनके साथ सुनील प्रहरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed