{"_id":"573a1e874f1c1bc54aac7954","slug":"land-transferred-to-the-sports-department-of-the-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल विभाग को हस्तांतरित करें जेल की भूमि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल विभाग को हस्तांतरित करें जेल की भूमि
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Tue, 17 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
चंपावत में एडीएम से मिले लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति ने गोरलचौड़ मैदान से लगी जेल की भूमि को इंडोर स्टेडियम, स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण के लिए खेल विभाग को हस्तांतरित करने की मांग की है। इस बारे में सोमवार को समिति की ओर से एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री हरीश रावत को 12 सूत्रीय मांग पत्र भेजा है।
विज्ञापन
जिसमें जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज, एआरटीओ कार्यालय खोलने, जिला चिकित्सालय को बेस अस्पताल बनाने, आईटीआई में नए ट्रेडों का संचालन करने, सीवर लाइन की स्वीकृति देने, स्पोर्ट्स स्टेडियम, बहुउद्देशीय हॉल बनाने, बंद पड़े जिला पुस्तकालय को खोलने, कर्मचारी तैनात करने, चंपावत शहर को स्मार्ट, पर्यटक शहर में विकसित करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांगें प्रमुखता से उठाई गई हैं। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष बसंत तड़ागी, देवी दत्त जोशी, रमेश चंद्र पुनेठा, सुनील साह, लोकमणी पंत, रमेश सिंह मनराल, डीके पांडेय, हरेंद्र बोहरा, नारायण राम, भूपेंद्र सिंह महर, कमलदीप तिवारी, ललित मोहन गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
चंपावत। विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से पूर्व में सीएम की ओर से की गई घोषणाओं पर शासनादेश जारी करने की मांग की है। समिति ने चंपावत-ढकना-खेतीखान तक 17 किमी सड़क, सैदोलाबोरा से ललुवापानी तक पांच किमी सड़क, जिला मुख्यालय में एआरटीओ कार्यालय की पूर्व में घोषणा हो चुकी है। जिन पर केवल शासनादेश जारी होना बाकी है।
विज्ञापन