फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Land erosion towards Khetkheda

खेतखेड़ा की ओर हो रहा भू-कटाव

Wed, 04 Jul 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 04 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
 Land erosion towards Khetkheda
नदी द्वारा हो रहा भू कटाव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शारदा से खेतखेड़ा गांव की ओर हो रहे भू-कटाव को लेकर प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है। एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर तहसील, वन एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने कटाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। निरीक्षण में कटाव की स्थिति को भावी खतरा बताते हुए जल्द सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने की संस्तुति की गई है।
 
बरसात से उफनाई शारदा से तटीय गांवों की ओर भू-कटाव करने लगी है। पिछले दिनों अमर उजाला द्वारा इस आशय की खबर प्रकाशित किए जाने के बाद एसडीएम गर्ब्याल ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने तहसीलदार पूनम पंत के नेतृत्व में वन और सिंचाई विभाग की टीम गठित कर कटाव क्षेत्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। तहसीलदार पूनम के नेतृत्व में वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आरके यादव ने खेतखेड़ा कटाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि मौके पर पाया गया है कि नदी से खेतखेड़ा की ओर भू-कटाव हो रहा है। नदी का जल स्तर बढ़ने पर और तेज कटाव की आशंका है। कटाव तेज हुआ तो गांव के कई आवासीय भवन इसकी जद में आ सकते हैं। तहसीलदार ने बताया कि एसडीएम के माध्यम से रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज जल्द सुरक्षात्मक उपाय किए जाने की संस्तुति की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed