फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Laghighati Cricket Competition: Kulyal Village won the final match

लघियाघाटी क्रिकेट प्रतयोगिता:कुल्याल गांव ने जीता फाइनल मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Laghighati Cricket Competition: Kulyal Village won the final match
लधियाघाटी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीतने वाली कुल्याल गांव की टीम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के पाटी ब्लॉक के लधियाघाटी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कुल्याल गांव की टीम ने मछियाड़ बी की टीम को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। रमेश बोहरा मैन ऑफ द सीरीज रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व सीहॉक के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल ने मैच का शुभारंभ किया। मछियाड़ बी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी कर 18.4 ओवर में 130 रन बनाए। इसमें अक्की ने 35, अजय ने 34 और प्रकाश ने 20 रनों का योगदान दिया। वहीं कुल्याल गांव की टीम से अजय से सर्वाधिक चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुल्याल गांव की टीम ने 17.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर ट्रॉफी जीती। इस टीम से खीम कुल्याल ने सर्वाधिक नाबाद 51 और चतुर सिंह ने 26 रनों का योगदान दिया। वहीं मछियाड़ बी के सबसे सफल गेंदबाज प्रकाश ने तीन विकेट लिए। सुरेश बोहरा, लक्ष्मण मेहता निर्णायक, संदीप मेहता स्कोरर रहे। गोपाल बाबू गोस्वामी ने आंखों देखा हाल सुनाया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, रुद्र सिंह बोहरा, सभासद रोहित सिंह बिष्ट, भोला बोहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed