फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ladidhura Mahotsava in Lohaghat

कलशयात्रा, झांकियों के साथ लड़ीधूरा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ladidhura Mahotsava in Lohaghat
बाराकोट के लड़ीधूरा महोत्सव में निकली झांकी में शामिल कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में पांच दिनी लड़ीधूरा महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान विभिन्न गांवों से आईं सैकड़ों महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली गई। झांकियों में स्कूली बच्चों के अलावा हिमाचल प्रदेश के नाटी नृत्य की झांकी, मध्य प्रदेश के बधाई नृत्य की झांकी और पिथौरागढ़ की प्रसिद्ध हिलजात्रा, लखिया भूत की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। छोलिया नर्तकों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर रंग जमा दिया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण नौ अक्तूबर को बाराकोट काकड़ और पम्दा गांवों से निकलने वाली देव रथ यात्राएं होंगी।
विज्ञापन

लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी के निर्देशन में बुधवार को आयोजित महोत्सव का शुभारंभ विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया। बाराकोट के छतरी तिराहे से रामलीला मंच तक महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसमें शामिल महिलाएं खोल दे माता खोल भवानी, धार में केवाड़... आदि मांगलिक गीत गाते हुए चल रहीं थीं। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि नौ अक्तूबर तक चलने वाले महोत्सव में विभिन्न शैक्षिक, खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी जबकि रात को देशभर की सांस्कृतिक टीमों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

कलश यात्रा के मंदिर में पहुंचने के बाद पुरोहित पं. शिरोमणि जोशी ने कई अनुष्ठान कराए। विजय नाथ गोस्वामी ने भंडारा कराया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कलश यात्रा में खोला सुनार, बाराकोट, फरतोला, काकड़, पमदा, जिंडी, संतोला, धूरा आदि गांवों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed