{"_id":"5cead285bdec22076f511bc5","slug":"kumaun-commissioner-given-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में बंद सड़क को खोलने के पुख्ता इंतजाम करें: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में बंद सड़क को खोलने के पुख्ता इंतजाम करें: मंडलायुक्त
Sun, 26 May 2019 11:23 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 26 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद चंपावत के डीएम और अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल आयुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मानसून की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बरसात में सड़क बाधित होने पर तुरंत सड़क को खोलने के साथ फंसे लोगों की मदद के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा से बचाव के सभी उपकरणों की खरीद प्रक्रिया मानसून से पूर्व पूरी करने, नियंत्रण कक्ष को मौसम के खतरों, जिले की घटनाओं का ब्यौरा हर रोज प्रदर्शित करने और तहसील स्तर पर तैनात अधिकारियों को किसी भी आपदा में घटना स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने हैलीपैडों की सूची तैयार रखने को कहा। कहा कि संवेदनशील स्थानों में खड़े जेसीबी पर जीपीएस सिस्टम लगाने और लगाए गए साइनेज पर नियंत्रण कक्ष और जेसीबी ऑपरेटरों के मोबाइल नंबर अंकित करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
सड़क बाधित होने की दशा में वैकल्पिक मार्ग तैयार रखने, खतरे वाले स्थानों पर क्रश बैरियर लगाने, उपकरणों के आधार पर अधिकारियों, क्षेत्रीय युवाओं का ग्रुप तैयार कर उन्हें विभिन्न उपकरणों का अभ्यास कराने और पुलिस की मांग के आधार पर खोज तथा बचाव उपकरण पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बारिश, भूस्खलन, बाढ़, बादल फटने आदि से जन धन और पशु हानि से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन की पुख्ता योजना करने के साथ तत्काल राहत, बचाव कार्य करने निर्देश दिए।
विज्ञापन
नदियों के आसपास के मार्ग में रपटने वाली जगहों पर पुलिस के साथ ही बैरियर की व्यवस्था, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने के लिए पास के स्कूल और अन्य सरकारी भवनों को चिन्हित करने के भी निर्देश दिए गए। डीएम रणवीर सिंह चौहान ने आपदा से बचाव के लिए उठाए जा रहे कदमों और कार्यों की जानकारी दी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, डीएसओ केके अग्रवाल, डीईओ सत्यनारायण आदि मौजूद थे।
एनएच में 10 किमी क्रश बैरियर लगाए
चंपावत। डीएम रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिले के टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में बाढ़ चौकियों को स्थापित करने, सायरन सिस्टम दुरुस्त रखने, राहत केंद्र और संवेदनशील स्थानों के आसपास भवनों को चिन्हित करने के सिंचाई और राजस्व विभाग को आदेश दिए जा चुके हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 किमी में क्रश बैरियर लगा दिए गए हैं। बसों के संचालन और फिटनेस की निगरानी, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड पर नियंत्रण के परिवहन विभाग और निगम को निर्देश दिए गए हैं। मानसून में सड़क को सुचारु रखने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाने और मोबाइल नंबर सूची ठीक करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मानसून सीजन के लिए खाद्यान्न,गैस सिलेंडरों के पर्याप्त भंडारण और वितरण 15 जून तक करने को कहा गया है।