{"_id":"65a4188d99162fa9ca013041","slug":"kumaon-commissioner-deepak-rawat-inaugurated-the-byandhura-fair-champawat-news-c-229-1-shld1009-4758-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया ब्यानधूरा मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया ब्यानधूरा मेले का शुभारंभ
Sun, 14 Jan 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 14 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के कटोजिया में वन चौकी का निरीक्षण करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। संवाद
चंपावत। समृद्ध लोक सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक पारंपरिक पर्व उत्तरायणी के अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने ब्यानधूरा बाबा मंदिर पहुंचकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और नागरिकों की खुशी, समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने ब्यानधूरा बाबा मंदिर के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परिसर में पानी की बहुत समस्याएं हैं और साथ ही रास्ते की मरम्मत भी होनी है। इसके साथ ही यहां संचार भी बड़ी समस्या है जिस पर कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि अगले साल आयोजित होने वाले उत्तरायणी पर्व से पूर्व ही इन सारी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थल पर ही आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखा जाएगा और समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान डीएम नवनीत पांडे, सीडीओ संजय कुमार सिंह के साथ ही विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।