फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kulethi School selected for Atal Tinkering Laboratory

कुलेठी स्कूल का चयन अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला के लिए हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kulethi School selected for Atal Tinkering Laboratory
चंपावत। जिला मुख्यालय के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल कुलेठी का चयन अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला के लिए किया गया है। प्रयोगशाला में विभिन्न स्कूलों के कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग, गणित समेत कई विषयों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल परिसर में प्रधान सुंदर सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि अटल इनोवेशन मिशन के तहत स्कूल ने प्रयोगशाला के लिए आवेदन किया गया था। तीन चरणों की प्रतियोगिता के बाद विद्यालय को प्रयोगशाला के लिए चयनित किया गया। इस कार्य में हिमवत्स संस्था के प्रो. हरिदत्त बिष्ट ने सहयोग दिया। बताया कि प्रयोगशाला में रोबोटिक, थ्रीडी प्रिटिंग, मेकेनिकल और कंप्यूटर की जानकारी दी जाएगी। नीति आयोग के विशेषज्ञ शीघ्र ही इन विषयों का प्रशिक्षण शिक्षकों को देंगे। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चे लैब से जानकारी हासिल कर सकेंगे। हिमवत्स संस्था के शिक्षक मुक्तेश पचौली ने बताया कि लैब में कक्षा छह से 12 तक के बच्चों को करके सीखो माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed