{"_id":"f535acacafa2146d5afd8265994fe86d","slug":"koylia-kuhu-kuhu-bole-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुहू कुहू बोले कोयलिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुहू कुहू बोले कोयलिया...
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 20 Jun 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली विजडम स्कूल मानेश्वर में संगीत प्रतियोगिता की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संगीतकार अनूप कौशल और हेम बिष्ट ने दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य सुरेश भट्ट की अध्यक्षता और निशांत पुुनेठा के संचालन में हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने मधुर स्वर से एक से बढ़कर एक गीत संगीत का स्वर छोड़ा। 10वीं की मेघा चौबे ने ‘कुहू कुहू बोले कोयलिया, कुंज कुंज में भंवरे डोले, गुन गुन बोले’ गीत की शानदार प्रस्तुत कर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
ओम खर्कवाल, साक्षी ओली दूसरे और तीसरे स्थान में रहे। इसके अलावा हर्ष पंत, सुयश मुरारी, रिषित जोशी, अनुराग ओली ने पहला, हर्षित मुरारी, स्तुति देउपा, तनिष्क राय, तनीषा रावत ने दूसरा तथा यमन पंत, अमेय सिंह, प्रतिष्ठा मुरारी, अविरल मेहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह गान जूनियर वर्ग में रिषित एंड साथियों ने पहला, यमन एंड साथी ने दूसरा, नंदनी एंड साथी ने तीसरा, सीनियर वर्ग में ओम, मेघा और आयुष की पार्टी पहले तीन स्थानों में रही। आयोजन में संजय पंत, दीपक वर्मा, कमल राय, प्रदीप पचौली, रेनू सेलिया, नीता, हिम्मी पुनेठा, श्रेया कार्की ने सहयोग किया।
विज्ञापन
उधर, प्रख्यात संगीतकार अनूप कौशल ने कहा कि यहां की माटी में संगीत की प्रतिभाएं छिपी है। आज के इस आयोजन से इस बात को काफी बल मिला है कि यदि इन बच्चों की संगीत प्रतिभा को तराशा जाए तो इन्हीं में से अधिकांश अपनी सफलता से जीवन की ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
विज्ञापन