फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khel Mahakumbh in Lohaghat

पीयूष, चंचल, योगेश, मनीष और मानसी ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Khel Mahakumbh in Lohaghat
लोहाघाट में खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर हाथों में ध्वज थामकर खेल मैदान में उतरे छात्र। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षा विभाग, युवा कल्याण, पीआरडी संगठन की पहल पर लोहाघाट और बाराकोट में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहीं हैं।
विज्ञापन

जीआईसी खेल मैदान में बीईओ हरेंद्र साह के निर्देशन में विधायक पूरन सिंह ने पिछले वर्ष के चैंपियन पीयूष को मशाल सौंपकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ष के बालकों की 100 मीटर दौड़ में पीयूष बिष्ट, अजय सिंह, सुमित भट्ट, भालाफेंक में चंचल सिंह, कृष कुंवर, विनोद कुमार, लंबीकूद में पीयूष बिष्ट, शुभम कुमार, नीरज सिंह, गोलाफेंक में योगेश बिष्ट, दिव्यांशु अधिकारी, गोपाल धौनी पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बाराकोट में बीडीओ बीबी जोशी की अध्यक्षता में जीवन मेहता ने संचालन किया। ब्लॉक खेल समन्वयक दुर्गेश जोशी, रमेश जोशी के निर्देशन में बालकों की 100 मीटर दौड़ हुई।

इसमें मनीष बिष्ट, अमित बोहरा, राहुल बिष्ट, बालिकाओं में साक्षी, मानसी जोशी, आंचल फर्त्याल पहले तीन स्थानों पर रहे। कार्यक्रम के संयोजक बीईओ बाराकोट भानुप्रताप कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed