फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khel Mahakumbh in Champawat

अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में चंपावत विजेता बना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Khel Mahakumbh in Champawat
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में खेल महाकुंभ में शामिल प्रतिभागियों को संबोधित करते डीएम विनीत तोमर - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के चौथे दिन अंडर-14 और अंडर-17 की कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, फुटबॉल और अंडर-21 की फुटबॉल प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में विकासखंड चंपावत ने प्रथम स्थान, लोहाघाट ने द्वितीय स्थान और बाराकोट ने तृतीय स्थान हासिल किया। कबड्डी में बाराकोट, लोहाघाट और चंपावत, फुटबॉल में लोहाघाट, चंपावत और पाटी पहले तीन स्थान में रहे।
विज्ञापन

अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता में चंपावत ने पहला, लोहाघाट ने दूसरा और बाराकोट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-21 कबड्डी में चंपावत, पाटी व बाराकोट और वॉलीबाल में लोहाघाट, पाटी व बाराकोट क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डीएम विनीत तोमर, सीडीओ आरएस रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी, जसवंत सिंह खड़ायत, आशीष पांडेय, महेंद्र सिंह बोहरा आदि थे।
नीरज, मयंक, रोहित ने जीते स्वर्ण पदक
बनबसा (चंपावत)। शहीद उत्तम चंद विद्या मंदिर के तीन छात्रों ने विद्या भारती की प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता है। अब ये तीनों छात्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मुजफ्फरनगर जाएंगे।
विद्या भारती की प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता 23 नवंबर को पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार स्थित विद्या मंदिर में हुई थी। इसके अंडर 17 आयु वर्ग की लंबीकूद में नीरज भंडारी ने स्वर्ण पदक, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक भी जीते।

अंडर 19 आयु वर्ग की लंबीकूद, ऊंचीकूद में मयंक खनका और रोहित नाथ ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट ने बताया कि इन छात्रों का चयन क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। इसलिए विद्यालय प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने खुशी जता उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed