फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khar-Dushan's killing staged in Champawat's Ramlila

Champawat News: चंपावत की रामलीला में खर-दूषण का वध का मंचन

Sun, 22 Oct 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 22 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Khar-Dushan's killing staged in Champawat's Ramlila
बनबसा के सुदूरवर्ती गांव गढ़ीगोठ रामलीला में बाली सुग्रीव युद्ध का मंचन करते कलाकार। स्रोत : आय
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। चंपावत में मल्लीहाट और फुलारगांव की रामलीला में बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। फुलारगांव में खर-दूषण वध और सीता हरण का मंचन हुआ। रवींद्र बिष्ट ने सीता, अमित तिवारी ने खर, मोहित रावत ने दूषण और विष्णु दत्त जोशी ने रावण की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

लोहाघाट में रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में सातवें दिन की लीला का शुभारंभ एसडीएम रिंकू बिष्ट ने किया। लीला में सीता हरण के बाद राम-लक्ष्मण का सीता की खोज में वन को निकालना, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली का वध और सुग्रीव का राजतिलक के बाद वानर सेना का सीता की खोज में समुद्र तट की ओर जाने तक की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

इधर फोर्ती गांव में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संदीप बगौली और स्वामी विवेकानंद समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष योगेश सुतेड़ी के दिशा निर्देशन में रामलीला शुरू हुई। कर्णकरायत में कमेटी अध्यक्ष कैलाश फत्र्याल के दिशा निर्देशन रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर टनकपुर की नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में मथुरा वृंदावन से आए रामलीला कलाकारों ने अपने अभिनय से समा बांध दिया। शनिवार को केवट-राम संवाद, भरत मिलाप तक की लीला का मंचन दिखाया गया। लीला का शुुभारंभ मुख्य अतिथि मेरठ के प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. पीयूष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

ज्ञानखेड़ा की रामलीला में राम, सीता लक्ष्मण का भारद्वाज ऋषि के आश्रम तक पहुंचने की लीला का मंचन दिखाया गया। उधर बनबसा की लीला में हनुमान मिलन, बाली सुग्रीव युद्ध, अंगद को युवराज बनाने, हनुमान का सीता की खोज में अशोक वाटिका पहुंचने तक की लीला का मंचन हुआ। मंचन का निर्देशन प्रेम प्रकाश भट्ट कर रहे हैं। पचपकरिया बमनपुरी रामलीला में सूर्पणखा की नाक कटने, खर दूषण वध, रावण मारीच संवाद, सीता हरण तक की लीला का मंचन हुआ। सूर्पणखा का पात्र शिक्षिका किरन भट्ट ने निभाया। गढ़ीगोठ रामलीला में बाली वध तक की लीला का मंचन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed