फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khanan in Sharda From Tanakpur

खनिज लेकर खटीमा जाने वाले वाहन आर्मी कैंट से जाएंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Khanan in Sharda From Tanakpur
खनन को लेकर बैठक लेते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया व उपस्थित अन्य अधिकारी व खनन कारोबारी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी में खनन की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने वन, खनन, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों, यूनियन पदाधिकारियों, स्टोन क्रशर मालिकों की बैठक ली। तय हुआ कि खनिज लेकर बनबसा, खटीमा की ओर जानेे वाले वाहन सैनिक छावनी मार्ग से जाएंगे। स्टोन क्रशर को शारदा से एक-एक लाख घन मीटर खनिज खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बरसात खत्म होने और प्रशासन की अनुमति के बाद शारदा में खनन की व्यवस्थाओं का निर्धारण शुरू हो गया है। हालांकि अभी शारदा का जल स्तर अधिक होने से वन विभाग की ओर से सीमांकन का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन वन विभाग के खनन प्रभाग तैयारी में जुट गया है। बैठक में तय हुआ कि शहर की सड़कों में वाहनों का दबाव कम करने के लिए बनबसा और खटीमा की ओर खनिज लेकर जाने वाले वाहन अब सैनिक छावनी मार्ग से आवाजाही करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए खनन प्रबंधक को ऐसे वाहनों की अलग सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कारोबारियों के सामने खनिज बेचने की समस्या न हो इसके लिए स्टोन क्रशर स्वामियों कहा है कि वे शारदा से एक-एक लाख घनमीटर खनिज खरीदेंगे। बैठक में सीओ अविनाश वर्मा, एआरटीओ रश्मि भट्ट, प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्या, खनन प्रबंधक हरीश पाल, खान अधिकारी, शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन के अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed