{"_id":"5e627e118ebc3ec75811ab16","slug":"khanan-in-sharada-tanakpur-news-hld376410953","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन मालिकों ने शारदा से खनिज निकासी की बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन मालिकों ने शारदा से खनिज निकासी की बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। स्टोन क्रशरों में उपखनिज खरीद बंद होने से वाहन मालिकों ने दस दिन के लिए शारदा से खनिज निकासी बंद कर दी है। 15 मार्च तक समस्या न सुलझने पर हड़ताल की अवधि बढ़ाने की भी चेतावनी दी गई है।
क्षेत्र के दोनों स्टोन क्रशर मालिकों ने उपखनिज सामग्री का स्टॉक पूरा होने की बात कह खनिज सामग्री खरीदने से इनकार कर दिया है। इस कारण वाहन मालिकों के समक्ष उपखनिज बेचने की समस्या पैदा हो गई है। इससे चिंतित शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के फैसले पर वाहन मालिकों ने शुक्रवार से उपखनिज निकासी बंद कर दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी का कहना है कि निकासी बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने शासन, प्रशासन से समस्या सुलझाने की मांग की है। खनिज निकासी बंद रखने का फैसला शक्तिमान ट्रक यूनियन का है। विभाग की ओर से निकासी खुली है, जो वाहन मालिक खनिज निकासी करना चाहता है, उसे विधिवत निकासी की अनुमति दी जाएगी। यूनियन के फैसले से डीएम को अवगत कराया गया है। प्रशासन का भी प्रयास है कि जो वाहन मालिक निकासी करना चाहता है उसे जबरन न रोका जाए।
रोजाना 15 लाख के राजस्व का नुकसान
टनकपुर (चंपावत)। खनन प्रभारी हरीश पाल के मुताबिक शारदा के अप और डाउन स्ट्रीम से हो रही खनिज निकासी से विभाग को हर दिन करीब 15 लाख रुपये का राजस्व मिलता है। शारदा से निकासी बंद होने से राजस्व का नुकसान होगा।