फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khanan in Logaghat

अवैध खनन ने तोड़ डाली बाराकोट की पेयजल लाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Khanan in Logaghat
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट क्षेत्र में अवैध खनन का खेल जोर-शोर से चल रहा है। तस्कर पहाड़ों का सीना चीरकर अवैध रूप से पत्थर निकाल रहे हैं, इससे पेयजल योजना भी टूट गई है। इससे लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-शाम बाराकोट क्षेत्र से पत्थर तस्करी हो रही है। तस्कर टिप्पर, पिकप से लोहाघाट में धड़ल्ले से पत्थर बेच रहे हैं। शनिवार को तस्करों ने बाराकोट में लड़ीधूरा सड़क के किनारे पहाड़ी से पत्थर निकालने के दौरान लड़ीधूरा पेयजल टैंक से पम्दा खाल तोक और बाराकोट बाजार को आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन तोड़ दी। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि 23 दिन बाद गांव की पेयजल योजना को सुधारकर पानी चालू किया गया था। शनिवार रात भी पत्थर चोरों ने गांव की पेयजल लाइन तोड़ दी। इससे गांव की आधी आबादी में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने पत्थर तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर पेयजल लाइन भी सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed