फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khanan From Kalajhala

कालाझाला गेट के वाहन भी अब टनकपुर बैराज के रास्ते करेंगे खनिज निकासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Khanan From Kalajhala
शारदा खनन में कालाझाला गेट से बंद किए निकासी मार्ग का निरीक्षण करते प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्य? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदा खनन में कालाझाला निकासी मार्ग विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार को प्रशासन, खनन, वन विभाग की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया, लेकिन सैनिक छावनी पुल के रास्ते खनिज निकासी पर सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन

नदी किनारे निकासी मार्ग बनाने की बात पर सैलानीगोठ नईबस्ती के ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। इसके बाद तय हुआ है कि अब कालाझाला गेट से खनिज निकासी करने वाले वाहन भी टनकपुर बैराज से ही चलेंगे। हालांकि बैराज शुल्क पर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शारदा खनन क्षेत्र में नवनिर्मित कालाझाला गेट से सैनिक छावनी पुल के रास्ते खनिज निकासी पर एनएचपीसी ने चैनल तटबंध और पुल की सुरक्षा का हवाला देकर मार्ग बंद कर दिया है। एनएचपीसी की ओर से वसूले जाने वाले बैराज शुल्क पर भी विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या सुलझाने के लिए प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्या, खनन प्रबंधक हरीश आदि अधिकारियों ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण कर वैकल्पिक मार्ग की संभावना तलाशी, लेकिन सैलानीगोठ नईबस्ती के ग्रामीणों ने नदी किनारे निकासी मार्ग बनाने का विरोध कर दिया।

उनका कहना था कि पहले ही सीमांकन पीलरों के बाहर से खनन कर गांव के लिए खतरा पैदा किया जा रहा है। यदि नदी किनारे निकासी मार्ग बना तो गांव के पास तक से खनन होने लगेगा। खनन प्रबंधक ने बताया कि अब कालाझाला गेट से निकासी करने वाले वाहन भी टनकपुर बैराज के रास्ते खनिज निकासी करेंगे, इसके लिए रास्ता बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed