{"_id":"5ffc849f8ebc3e32904d6985","slug":"khair-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4107852111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की एसओजी टीम ने खैर का 22 कुंतल अवैध छिलका पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की एसओजी टीम ने खैर का 22 कुंतल अवैध छिलका पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। हल्द्वानी वन प्रभाग की एसओजी टीम ने एक व्यापारी के लकड़ी के गोदाम पर छापा मारकर खैर के गिल्टों से अवैध रूप से तैयार किया गया खैर का 22 क्विंटल छिलका बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग के मुताबिक लकड़ी व्यापारी अभिषेक गुप्ता वन निगम डिपो लालकुआं से खैर की 90 क्विंटल लकड़ी खरीदकर टनकपुर लाया था। बाद में व्यापारी ने खैर के गिल्टों का छिलका बनाकर बेचने के लिए डीएफओ से अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। इस बीच वन विभाग को सूचना मिली कि व्यापारी ने अवैध तरीके से लकड़ी बेच दी है। इस आधार पर डीएफओे के निर्देश पर सोमवार को हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम ने व्यापारी के गोदाम में अचानक छापा मारा।
एसडीओ आरके मौर्य ने बताया कि छापे में वन निगम डिपो लालकुआं से खरीदी गई खैर लकड़ी तो नहीं मिली, लेकिन लकड़ी को काटकर तैयारी किया गया 22 क्विंटल छिलका बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि व्यापारी ने ट्रांजिट नियमों का उल्लंघन किया है। इसके लिए उसके खिलाफ वन अधिनियम की धारा 26., 41 और 42 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी व्यापारी का कहना है कि विभाग से छिलका बनाने की अनुमति न मिलने पर उसने खरीद कर लाई गई खैर की लकड़ी शारदा में बहा दी है। एसओजी प्रभारी कैलाश गुणवंत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान बरामद छिलका जब्त कर लिया गया।