फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Keshav Singh and Mamta Mehar won the race competition

केशव सिंह और ममता महर ने दौड़ प्रतियोगिता में बाजी मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Keshav Singh and Mamta Mehar won the race competition
चंपावत में नेहरू युवा केंद्र की दौड़ प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी अतिथियों के साथ। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। जिसके तहत जिला मुख्यालय चंपावत में ओपन महिला वर्ग की तीन किमी और ओपन पुरुष वर्ग की छह किमी दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दौड़ का शुभारंभ व समापन मुख्य अतिथि वायु सेना के सेवानिवृत्त स्कवार्डन लीडर मोहन चंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी व जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने किया। पुरुष ओपन वर्ग की दौड़ में केशव सिंह प्रथम, नितिन गहतोड़ी द्वितीय, अनिकेत पटवा तृतीय रहे। जबकि महिला ओपन वर्ग में ममता महर प्रथम, संगीता जोशी द्वितीय, नीतू गोस्वामी तृतीय रहीं। युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रथम तीन स्थान पर रहे महिला एवं पुरुष वर्ग को ट्रैक सूट बांटे गए। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी आशीष पाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, जिला खेल समन्यवक प्रदीप बोरा, नेहरू युवा केंद्र के महेश चंद्र भट्ट, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुनील दत्त जोशी, अंकित कुमार, अमरनाथ पटवा, संजना महर, मुन्ना राय, त्रिलोचन जोशी, जीवन जोशी, भुवन, कोतवाल शांति कुमार गंगवार, यातायात प्रभारी पीतांबर दत्त भट्ट, एसएसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत, उपनिरीक्षक ज्योति प्रकाश, राम सिंह राणा, राहुल राणा, मनोज पंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed