लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय कवि संगम की पहल पर एक शाम राम के नाम पर काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इसमें बाल कवियों ने अपने मनमोहक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
पाटन स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार शाम आयोजित काव्य पाठ का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय समिति के अध्यक्ष हरीश अधिकारी और शिक्षक सुंदर नाथ गोस्वामी ने किया। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच में लाने के लिए एक सशक्त माध्यम बताया। इसमें काव्यपाठ भी हुआ। कुमाऊंनी कवि भूपेंद्र ताऊ ने हमरी देवभूमि छ महान, यां छन देप्ता क घर-घर थान, कामेश ने तू रुक नहीं, तू थक नहीं, सौ के बराबर एक है, संदीप ने रघुकुल में खुशियां आई, नितिन ने दानवों का नाश करते आ गए, दीपक ने अभी न होगा मेरा अंत, संदीप ने जन गण मन अधिनायक तुम हो, मयंक ने जंगल में मोर होता है, निखिल ने खिलौने वाला, हर्षित ने राम ने भू पर लिया अवतार है, तनुज ने हम पंछी उन्मुक्त गगन आदि कविताओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रीय कवि संगम के जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह देव की अध्यक्षता में कामेश पाटनी ने संचालन किया। इस मौके पर नीरज, विराट, अमन, पीयूष, कृष्णा, दिनेश, शिवम, संदीप पांडेय, नितिन सिंह, दीपांशु, गोविंद, पवन आदि रहे।