फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kaluva Betal worshiped in Devidhura

देवीधुरा में कलुवा बेताल का पूजन हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kaluva Betal worshiped in Devidhura
देवीधुरा के मां बाराही धाम में पूजा-अर्चना करते पुरोहित। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा मां बाराही धाम में कलुवा बेताल की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। खोलीखांड दुबाचौड़ में कलुवा बेताल की श्रावण शुक्ल त्रयोदशी की पूजा विधि-विधान के साथ की गई। मां बाराही धाम में दिगंबरा शक्तिपीठ की गुफा (गव्योरी) के प्रवेशद्वार में स्थित कलुवा बेताल संग चौसठ योगिनी और बावन वीरों का आह्वान किया गया। पीठाचार्य भुवन चंद्र जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ वीरों का आह्वान किया। सभी ने कलुवा बेताल से प्रसन्न होकर जगत की रक्षा करने का आह्वान किया। कोरोना के चलतेेे तीन अगस्त को देवीधुरा में चारों खामों के वीर फर्रे के साथ मंदिर की परिक्रमा कर बगवाल की प्रतीकात्मक रस्म निभाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर चार खाम के मुखियाओं गहरवाल ख़ाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट, वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट, लमगड़िया खाम के वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल और ग्राम प्रधान पुजारी धर्मानंद जी व फुलारा कोट के ग्राम प्रधान सेवक चतुर सिंह, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह, मीडिया प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, विनोद गड़कोटी, रोशन सिंह, जगदीश सिंगवाल, मदन सिंह बोरा, नारायण सिंह बिष्ट, हयात सिंह बिष्ट, जीत सिंह चम्याल, रमेश राणा, बिशन चम्याल, ईश्वर बिष्ट, नवीन राणा, राजू बिष्ट, दिनेश चम्याल, मोहन बिष्ट, दीपक चम्याल, राम सिंह अधिकारी, अमित लमगड़िया, तारा चम्याल, सी हॉक ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र लडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

50 लाख रुपये से देवीधार मंदिर परिसर का होगा कायाकल्प
लोहाघाट (चंपावत)। मां भगवती मंदिर देवीधार परिसर का जल्द ही कायाकल्प होगा। मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 50 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं। देवीधार विकास समिति ने मंदिर विकास के लिए धन मिलने पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का आभार जताया। समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि विधायक ने समिति की मांग को मानते हुए प्रदेश सरकार से यह रकम अवमुक्त कराई है। इस रकम से मंदिर में परिक्रमा मार्ग, बॉटनिकल गार्डन, योग भवन, बेंच, छतरियां, व्यू प्वाइंट और मुख्य मंदिर में टाइल लगाने के लिए कराया जाएगा। ग्रामीण निर्माण विभाग नौ माह में इस काम को पूरा करवाएगी। समिति लॉकडाउन के बाद विधायक का नागरिक अभिनंदन करेगी। इस मौके पर सचिव प्रकाश राय, मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, नाथूराम राय, प्रधान जितेंद्र राय, सोनू बिष्ट, शिवराज सिंह, सुभाष मंगोला, सुरेंद्र बोहरा, मदन राम, आनंद पुजारी, प्रकाश मेहता, शेखर गोरखा, भुवन बहादुर, भैरव राय, आनंद बल्लभ राय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed