फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   kalaktret pahunchane vaale pratyek vyakti kee skreening hogee

कलक्ट्रेट पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग होगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
kalaktret pahunchane vaale pratyek vyakti kee skreening hogee
चंपावत। जिले में भले ही कोरोना संक्रमित की संख्या में इजाफा नहीं हो रहा है। लेकिन कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह से गंभीर बना हुआ है। इसको लेकर कई तरह के प्रयास भी किए जा रहे हैं। अब प्रशासन ने कलक्ट्रेट आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया है। स्
विज्ञापन

क्रीनिंग के दौरान कोरोना के हल्के से भी लक्षण पाए जाने पर व्यक्ति को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। सोमवार से कलक्ट्रेट में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। डीएम एसएन पांडेय के निर्देश पर कलक्ट्रेट गेट में पीआरडी जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

यह जवान कलक्ट्रेट आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल जांच करेंगे। डीएम ने बताया है कि विभिन्न कार्यों से रोजाना कलक्ट्रेट में कई लोग पहुंचते हैं। अलग-अलग स्थानों से आने वाले लोगों से संक्रमण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। संक्रमण से बचा जा सके इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति की जांच करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार के लक्षण पाए जाने वाले व्यक्ति को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। इसके अलावा जिला सभागार में प्रवेश करने से पूर्व सभी लोगों को सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed