{"_id":"6990b25f91887fd4cd0b5669","slug":"kakrali-gate-and-boom-remained-without-electricity-throughout-the-day-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-135620-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ककराली गेट और बूम में दिन भर बिजली गुल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ककराली गेट और बूम में दिन भर बिजली गुल रही
Sat, 14 Feb 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। यूपीसीएल की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की लाइनों की केबल बदलने का कार्य शनिवार को भी जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्र के तहत आमबाग के कुछ हिस्से के बाद ककराली गेट और बूम में खुली एलटी लाइन को एबी लाइन में बदलने का कार्य किया गया। इस कारण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
यूपीसीएल के जेई नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के आमबाग में सुबह कुछ घंटों में कार्य पूरा होने के बाद ककराली गेट और बूम में कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को ककरालीगेट और ज्ञानखेड़ा के कुछ हिस्से में कार्य के चलते कुछ हिस्से में बिजली आपूर्ति दिनभर बंद रहेगी। संवाद