{"_id":"59b02b404f1c1bfa7f8b46c2","slug":"jyoti-rajan-younger-sister-who-walked-in-the-path-of-pavanadeep-rajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवनदीप राजन की राह में चली छोटी बहन ज्योति राजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवनदीप राजन की राह में चली छोटी बहन ज्योति राजन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
एबीसी आल्मामैटर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दुर्गा की भूमिका में ज्योति राजन। (बाएं से पहली)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कहते हैं कि प्रतिभा उम्र और परिचय की मोहताज नहीं होती है। यह सच कर दिखाया है एंड टीवी के रियलटी शो द वॉयस इंडिया के पहले सत्र के विजेता पवनदीप राजन की छोटी बहन ज्योति राजन ने। जिला मुख्यालय के एबीसी आल्मामैटर कान्वेंट स्कूल में कक्षा नौ में अध्ययनरत 14 वर्षीय ज्योति राजन ने अपने भाई युवा दिलों की धड़कन बन चुके गायक पवनदीप राजन के नक्शेकदम पर चलते हुए गायन को ही अपना कॅरियर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
ज्योति राजन एंड टीवी के रियलटी शो द वॉयस इंडिया के 18 सितंबर से शुरू होने वाले तीसरे संस्करण में अपने गायन की प्रस्तुति देंगी। ज्योति राजन ने देहरादून में पांच और छह सितंबर को हुए ऑडीशन के सभी चार चरणों में अव्वल स्थान प्राप्त कर मुंबई का टिकट हासिल किया है। ज्योति राजन मशहूर लोकगायक सुरेश राजन और सरस्वती राजन की पुत्री हैं, जिन्हें गायन और संगीत में महारत पारिवारिक विरासत के रूप में मिली है।
बेहद छोटी सी उम्र में ही अपने सुमधुर गायन से लोगों के दिलों में राज करने वाली ज्योति अब तक ईटीवी के झूमिगो सहित कई राज्य स्तरीय समारोहों के साथ विभिन्न महोत्सवों और मेलों में अपनी गायकी का जादू जमा चुकी हैं। उनके भाई पवन ने जहां 21 वर्ष की उम्र में द वॉयस इंडिया का पहला विजेता बनने का गौरव हासिल किया है, वहीं ज्योति महज 14 साल की उम्र में ही बड़े भाई की राह पर चल निकली है। ज्योति का कहना है कि वह भी अपने भाई की तरह गीत-संगीत और अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़कर लोकप्रियता हासिल करना चाहती है।
विज्ञापन
गढ़वाली फिल्म में गाने और अभिनय का ऑफर मिला
चंपावत। छोटी सी उम्र से ही गीत संगीत के प्रति रुचि रखने वाली ज्योति राजन की स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भारी मांग रहती है। उन्हें गायन के साथ ही अभिनय करने का शौक भी है। जिस कारण उन्हें एक अनाम गढ़वाली फिल्म में गाने के साथ ही अभिनय करने का ऑफर मिला है। उनके पिता सुरेश राजन ने बताया कि अनुबंध के अनुसार जल्द ही गढ़वाली फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
क्राइम पेट्रोल व अन्य सीरियलों में निभा चुकी हैं भूमिका
चंपावत। नन्ही सी गायिका ज्योति राजन सोनी टीवी में प्रसारित होने वाले क्राइम पेट्रोल सहित कई अन्य सीरियलों में विभिन्न भूमिकाएं निभा चुकी हैं। टीवी चैनल लाइफ ओके में प्रसारित होने वाले सावधान इंडिया के कई एपीसोड में भी ज्योति अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी है।