{"_id":"5ed354048ebc3e902d0a9bf1","slug":"just-1658-quintal-wheat-bought-by-cooperative-society124","type":"story","status":"publish","title_hn":"3000 क्विंटल का लक्ष्य था, गेहूं की खरीद हुई महज 1658 क्विंटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3000 क्विंटल का लक्ष्य था, गेहूं की खरीद हुई महज 1658 क्विंटल
विज्ञापन
टनकपुर गेहूं क्रय केंद्र में मौजूद काश्तकार।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत जिले में गेहूं की खरीद रविवार को संपन्न हो गई। इसी के साथ ये क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। इस बार महज 1658 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई, जबकि जिले के तीनों केंद्रों को 3000 क्विंटल खरीद का लक्ष्य दिया गया था।
जिला सहायक निबंधक (एआर) सुरेंद्र पाल ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के चलते जारी लॉकडाउन से इस बार गेहूं की खरीद पहली अप्रैल के बजाय 15 अप्रैल से शुरू हुई। टनकपुर और बनबसा के क्रय केंद्रों पर कुल 79 किसानों ने 1658 क्विंटल गेहूं खरीदे। ये मात्रा पिछले वर्ष कुल 2800 क्विंटल थी। सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन कर गेहूं खरीद की पूरी प्रक्रिया निपटी। गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी व सहकारी समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि सभी किसानों के खातों में गेहूं की रकम ट्रांसफर कर दी गई है। इस बार 1925 रुपये प्रति क्विंटल के अलावा बोनस के रूप में प्रति क्विंटल 20 रुपये दिए गए। जिले में करीब 7300 हेक्टेयर एरिया में गेहूं बोया जाता है, जिसमें आठ हजार मीट्रिक टन उत्पादन होता है। मगर खुले बाजार में 2200 रुपये क्विंटल तक गेहूं की बिक्री होने से समिति में खरीद कम हुुई है।
विज्ञापन